नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम चौधरी, जन्मदिन के दिन ली अंतिम सांस

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

धर्मशाला। वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम चौधरी का मंगलवार सुबह करीब सात बजे निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र मेें दुनिया को अलविदा कहा है। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सफल कोराबारी, भारतीय जनता पार्टी के सिपहलसार व ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी का लंबी बीमारी के बाद आज देहांत हो गया। उत्तम चौधरी के दो बेटे यशपाल व जशपाल हैं। चार अक्टूबर 1956 को कांगड़ा में जन्‍मे उत्तम चौधरी का आज जन्मदिन था और आज के ही दिन अपने मित्रों व सगे संबंधियों को अलविदा कह गए। उत्तर चौधरी एक सफल कारोबारी ही नहीं थे वह दो बार सौहड़ा पंचायत के प्रधान पद भी रह चुके थे। अपने वक्त में पंचायत में कई काम उन्होंने करवाए। अपने मित्रों का हमेशा सहयोग देने वाले व जनता के कल्याण के लिए आगे रहने वाले उत्तम चौधरी कई मित्र व रिश्तेदारों की आंखे नम कर गए। इंटरनेट मीडिया व सोशल साइटों पर उनके चाहने वाले व मित्र दिवंगत आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *