7 मई: नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों में 17 मई को होने वाले चुनाव के लिए अब कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। इसके बाद सभी वार्डों में उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-1 में 2 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-2 में 3 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-3 में 4 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-4 में सबसे अधिक 6 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-5 में 3 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-6 में 4 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-7 में 2 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-8 में 3 उम्मीदवार तथा वार्ड नंबर-9 में 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा तथा मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।