नगर निगम में कांग्रेस की पूर्व महापौर एवं वार्ड नंबर 15 से नवनिर्वाचित पार्षद रजनी व्यास ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में भेंट की

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

09 अप्रैल। धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की पूर्व महापौर एवं वार्ड नंबर 15 से नवनिर्वाचित पार्षद रजनी व्यास ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में भेंट की। रजनी ने मुख्यमंत्री को अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं एवं मागों से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने उनके क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के साथ रजनी व्यास की यह भेंट कई राजनीतिक समीकरणों को बयान कर रही है। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फेसबुक पेज से यह जानकारी शेयर की गई है।

कांग्रेस की पूर्व महापौर व वर्तमान में 15 नंबर वार्ड से पार्षद रजनी व्यास का इस तरह से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलना कई समीकरणओं को जन्म दे गया है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे कई तरह से अलग एंगल से जोड़कर देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *