नगरोटा बगवां मंडी में 201 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

21 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के नगरोटा बगवां क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी से एक व्यक्ति के कब्जे से 201 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई नियमित जांच के दौरान की गई।

कांगड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि आरोपी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की मल्लापुर तहसील के परेंडा गांव का निवासी है। उसे 19 अप्रैल को नगरोटा बगवां सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *