धर्मशाला में 19 से 21 फरवरी तक चलेगी राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

ब्यूरो,धर्मशाला

05 फरवरी।कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ की बैठक का आयोजन धर्मशाला में किया गया।इस बैठक में धर्मशाला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई।जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि पहली बार धर्मशाला में राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ को दिया गया है।जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ ने इसके लिए विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष केके शर्मा एवं महासचिव रमेश ठाकुर का आभार जताया है। इस प्रतियोगिता में 35 आयु वर्ग से लेकर 75 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी पूरे हिमाचल से एकल,युगल एवं मिश्रित मुकाबले में भाग लेंगे।इस प्रतियोगिता में एकल मुकाबले में हर जिले से चार खिलाड़ी,युगल मुकाबले में दो टीम तथा मिश्रित मुकाबले में एक टीम भाग लेगी।इसके अतिरिक्त 18 फरवरी को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की तरह हिमाचल में भी इस प्रतियोगिता में एक दिवसीय क्वालीफाइंग राउंड करवाया जाएगा,जिसमें हर एक जिले से एकल मुकाबले में दो,युगल एवं मिश्रित मुकाबले में एक,एक टीम भाग लेगी। यह बहुत ही उत्साह का विषय है कि हिमाचल प्रदेश में दिन प्रतिदिन बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ी जो रहेंगे वह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ एवं हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *