धर्मशाला में 12 अक्तूबर को बिजली बंद, मैकलोडगंज समेत कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

10 अक्तूबर: धर्मशाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में 12 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन के यार्ड और धर्मशाला शहर से जुड़े 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कोतवाली बाजार, आईपीएच कॉम्प्लेक्स, एमसी कार्यालय, यात्री निवास, जोनल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाइंस, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लिनिक शामनगर, पुलिस लाइंस, एक जोत कॉलोनी, चिलगाड़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल बाजार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव, नरघोटा टेलीफोन एक्सचेंज, टी-एस्टेट पेट्रोल पंप, गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर कॉलोनी चिलगाड़ी और कालापुल सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा मैकलोडगंज मुख्य चौराहा, दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ा गांव, हिरू गांव, दुसलान, टिप्पा रोड, संजय मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में बिजली बंद रखने का कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *