धर्मशाला में बीए छात्रा की मौत से हड़कंप, महिला अध्यापिका पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप

14 नवम्बर: धर्मशाला में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। छात्रा का शव शिव मंदिर रोड के पास नाले के समीप बरामद हुआ। इस मामले में परिजनों ने राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला की एक महिला अध्यापिका पर छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान थी। 13 नवंबर की सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों के माध्यम से परिजनों को छात्रा की मौत की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों ने संबंधित महिला अध्यापिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत और घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही छात्रा की मौत के पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *