29 अगस्त, तरसेम जरयाल : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (HGCTA) की स्थानीय इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में डॉ. परवेश गिल को अध्यक्ष, डॉ. पूनम कुमारी धीमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. शैली पारुल भदवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. गौरव महाजन को महासचिव और प्रो. गोविंद सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. अमित कटोच और डॉ. दीपिका ठाकुर को सह सचिव तथा डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
सलाहकार मंडल में प्रो. संजय जसरोटिया, डॉ. बलराज सिंह बांद्राल, डॉ. वीएस वत्स, डॉ. अंजलि शर्मा और प्रो. अशोक कुमार को शामिल किया गया।
बैठक में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के आगामी शताब्दी वर्ष को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अलावा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) और विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अधिसूचना जल्द जारी करवाने को लेकर रणनीति पर विचार किया गया। शिक्षकों के लंबित मामलों को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में डॉ. वीएस वत्स, डॉ. आशीष रंजन, डॉ. नरेश मनकोटिया, डॉ. सरिता, डॉ. भरत, डॉ. शेफाली, डॉ. शिष्टा, डॉ. रीतू, डॉ. अंजना खरवाल, डॉ. नीरज कौशल और डॉ. अजय कुमार सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।