कोटमोर्स स्कूल में विद्यार्थियों को करियर और रोजगार के अवसरों की जानकारी

29 अगस्त: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटमोर्स में विद्यार्थियों के लिए कैरियर परामर्श एवं वोकेशनल गाइडेंस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कैरियर, रोजगार, स्वरोजगार, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जिला रोजगार कार्यालय मंडी से जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार अवसरों और रोजगार से संबंधित जानकारी प्रदान की। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक प्रभात ने संस्थान की ओर से संचालित प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं तथा उनके लाभों के बारे में बताया।

स्वास्थ्य विभाग की डॉ. अंजली ने किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। आशा कार्यकर्ता निशा कुमारी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

मेरा युवा भारत, मंडी से नीरज कुमार ने युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य केसर सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *