द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, अभिनव राणा बने हिमाचल के ZRR

30 जून : पंजाब के लुधियाना स्थित रोटरी भवन में आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम “दीप्तशिखर-2026 : हम युवा अवार्ड्स एवं डीआरआर इंस्टॉलेशन समारोह” में द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत के रोटरैक्ट क्लब ने उत्कृष्ट सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता और जिला स्तर पर सक्रिय योगदान के लिए कई अहम सम्मान हासिल किए।

कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष रोटेरैक्टर अभिनव राणा को उनके प्रभावशाली नेतृत्व और सामाजिक कार्यों के लिए “आइकॉनिक प्रेसिडेंट इंस्टीट्यूशनल बेस” सम्मान से नवाजा गया। उनके नेतृत्व में संचालित “प्रोजेक्ट सुरक्षित सफर” को भी विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। इसके अलावा RYLA में योगदान के लिए भी अभिनव राणा को सम्मानित किया गया।

वहीं रोटेरैक्टर आदित्य राणा को जिला स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए “विजनरी सपोर्ट अवार्ड” और “बैकबोन ऑफ द डिस्ट्रिक्ट” सम्मान प्रदान किए गए। रोटेरैक्टर दिव्यांश धीमान, सुजल और निखिल को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए “एप्रिसिएशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में वर्ष 2026-27 के लिए जिला स्तर की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। इसमें रोटेरैक्टर अभिनव राणा को हिमाचल (जोन-5) का जोनल रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (ZRR) नियुक्त किया गया, जबकि आदित्य राणा को डिप्टी डीआरआर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह में वर्ष 2026-27 के डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट प्रतिनिधि के रूप में रोटेरैक्टर रोहन तुली ने कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के विभिन्न क्लबों से बड़ी संख्या में रोटेरियंस और रोटरैक्टर्स शामिल हुए।

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत के मैनेजिंग डायरेक्टर जी.एस. पठानिया और डॉ. बी.एस. पठानिया ने क्लब की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। वहीं प्राचार्य डॉ. परवीन कुमार शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *