दो युवकों ने बीच सड़क पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ की शारीरिक छेड़छाड़

Spread the love

आवाज़ हिमाचल

23 सितम्बर।  दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने बीच सड़क पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। तभी एक ऑटो चालक आरोपियों को पकड़ने भागा तो वे फरार हो गए। 14 वर्षीय छात्रा रोती हुई अपने घर पहुंची। बाद में उसने मां के साथ जाकर थाने में शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है।  पीड़िता नौवीं की  छात्र थी। सोमवार दोपहर के समय वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इस बीच के-ब्लॉक कड़ा घर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। पहले आरोपियों ने उसका बैग खींचा। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागी तभी एक ऑटो चालक उसे बचाने के लिए दौड़ा। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्रा अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। बाद में दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दी। पीड़िता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *