देहरा में मेन चौक से सिविल सप्लाई गोदाम तक नो-पार्किंग जोन

4 सितंबर:देहरा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए मेन चौक से सिविल सप्लाई गोदाम तक की सड़क को नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने अधिसूचना जारी की है।

उपायुक्त ने बताया कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा पैदल राहगीरों की सुरक्षा, स्कूली बच्चों की आवाजाही, सब-डिविजनल आयुर्वेदिक अस्पताल तक सुगम पहुंच और आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संबंधित सड़क पर नो-पार्किंग जोन के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन को नो-पार्किंग नियमों का प्रभावी ढंग से पालन करवाने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नो-पार्किंग जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टो भी किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *