दिल्ली में अब कश्मीरी गेट नहीं बल्कि सिंधू बार्डर तक जाएंगी एचआरटीसी बसें

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शिमला। भारी बारिश के बाद दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में एचआरटीसी ने सिर्फ सिंधू बार्डर तक ही बसों को चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली में कश्मीरी गेट तक बाढ़ का पानी भर जाने के बाद कश्मीरी गेट तक सभी बसों के रूटों को रद्द कर दिया है। ऐसे में दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली बसों को सिंधू बॉडर तक ही चलाया जाएगा। इस संबध में निगम प्रबंधन ने सभी चालक-परिचालकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं सिंधू बार्डर से आगे दिल्ली में अन्य स्थानों तक जाने के लिए दिल्ली प्रशासन की ओर से बसों को क्लब कर चलाया जा रहा है, ताकि हिमाचल व चंडीगढ़ से जाने वाले यात्री दिल्ली में अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंच सकें। वहीं जिन यात्रियों ने दिल्ली की एंडवास बुकिंग करवाई है, उन्हें निगम द्वारा किराया भी वापस किया जाएगा। वहीं बाढ़ पीडि़तों व विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों व लोगों को गंतव्य स्थानों के  लिए एचआरटीसी ने स्पेशल बसें चलाई हैं। उन बसों में यात्रियों से साधारण किराया लिया जाएगा। इससे पहले निगम स्पेशल बसों में 20 प्रतिशत अधिक किराया लेते थे, लेकिन सरकार के निर्देशों के अनुसार निगम प्रबंधन ने विभिन्न जगह में फंसे यात्रियों के राहत प्रदान की है।

वहीं रोहन चंद ठाकुर, एमडी एचआरटीसी ने बताया कि एचआरटीसी की बसें सिंधू बार्डर तक ही जाएंगी। दिल्ली में पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

adds

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *