1 मई: ज्वालामुखी पुलिस को दरंग बाजार के पास गश्त के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। आसपास पूछताछ करने पर उसकी पहचान बबलू कुमार (23) पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव अम्ब उच्छाड़, डाकघर अम्ब पठियार, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के रूप में हुई।
पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण करवाया। इसके बाद उसके रक्त और मूत्र के नमूने जांच के लिए क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) धर्मशाला भेजे गए।
आरएफएसएल से प्राप्त रिपोर्ट और अंतिम चिकित्सीय राय में युवक द्वारा मादक पदार्थ (चरस वर्ग) के सेवन की पुष्टि हुई है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है।