थुलेल में मिले शव की हुई पहचान,गोला निवासी निकला मृतक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

चमन ठाकुर,भटियात

11 जनवरी।जिला चम्बा के भटियात क्षेत्र की पंचायत थुलेल के भंगेई में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है।जानकारी के मुताबिक शव की पहचान सरोत सिंह सपुत्र गाटा राम (55 )निवासी गोला तहसील सिहुंता जिला चम्बा के रूप में हुई है।पुलिस ने छानबीन कर हर पहलू की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सरोत सिंह के तीन बड़े भाई भी हैं,जो अलग रहते हैं। सरोत सिंह की शादी नही हुई थी।जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति शराब पीने का आदि भी था। घरवालों के अनुसार सरोत सिंह तीन चार दिनों से घर से गायब था।

यहां बता दे कि थुलेल पंचायत के भंगेई में आज सुबह एक अज्ञात शव मिला था।यह शव जंगल में घास लेने गए कुछ लोगों ने देखा था,उसके बाद इसकी जानकारी सबंधित पंचायत प्रधान की दी थी।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *