..तो क्या पच्छाद से कांग्रेस की उम्मीदवार होगी दयाल प्यारी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

गोपाल दत्त शर्मा,राजगढ़(सिरमौर)

10 सितंबर।शुक्रवार को युवा कांग्रेस पच्छाद व रैणुका इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, महासचिव अलोद चौहान, प्रेम डोगरा व प्रदीप सूर्या के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम राजगढ में रखा गया था,लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा चेहरा भी देखने को मिला,जिसने कुछ समय पहले ही भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है तथा जिनके कांग्रेस में आने से पार्टी में अंदर खाते काफी समय से सबकुछ ठीक नही चल रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं दयाल प्यारी की।राजगढ़ में आयोजित युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी के कार्यक्रम में दयाल प्यारी की उपस्थिति ने पिछले काफी समय से ठंडी पड़ी राजनीति में गर्माहट ला दी है साथ ही कई सवाल भी खड़े कर दिए है।सवाल यह है कि क्या कांग्रेस पार्टी में केवल एक ही महिला कार्यकर्ता है, जो आज यहां आमंत्रित की गई थी या फिर दयाल प्यारी युवाओं की पसंद बनती जा रही है।आगामी चुनाव में क्या दयाल प्यारी युवाओं की पसंद होगी।अभी कुछ महीने पूर्व ही दयाल प्यारी ने दिल्ली जाकर कांग्रेस का दामन थामा था। आखिर क्यों केवल एक ही महिला कार्यकर्ता का चेहरा आज इस कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला क्या विधानसभा चुनाव में युवाओं की पसंद दयाल प्यारी होगी।
यहा बता दे कि से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीआर मुसाफिर 1982 के बाद लगातार कांग्रेस के प्रत्याशी रहे है।जीआर मुसाफिर ने 1982 में पहली बार बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लडा था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे और उसके बाद लगातार सात बार वर्ष 2012 तक पच्छाद के विधायक रहे व कैबिनट मंत्री के साथ-साथ प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे। 2012 के विधानसभा चुनाव में वे पहली बार विधानसभा का चुनाव हार गए। उसके बाद 2017 का चुनाव हारे तथा पच्छाद में हुए उप चुनाव में भी उन्हें हार का मुहं देखना पड़ा। उधर,कभी
पच्छाद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व जिला परिषद सिरमौर की अध्यक्षा रही दयाल प्यारी ने भाजपा से अलग होकर पच्छाद उप चुनाव में बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ा तथा लगभग 12 हजार मत हासिल किए। कुछ समय पहले दयाल प्यारी ने दिल्ली में जाकर कांग्रेस ज्वाईन कर ली।जब से दयाल प्यारी ने कांग्रेस ज्वाईन की है तब से पच्छाद कांग्रेस में यह कयास लगाए जा रहे है कि क्या पच्छाद कांग्रेस का अलगा प्रत्याशी दयाल प्यारी होगी। गौर रहे कि दयाल प्यारी पूरी सक्रियता के साथ कांग्रेस के हर कार्यक्रम मे भाग लेती है आज भी कुछ ऐसा ही हुआ।कार्यक्रम युथ कांग्रेस का था और दयाल प्यारी उसमे भी मौजूद रही ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *