ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

पांवटा साहिब, 6 जून। पांवटा साहिब उपमंडल में सोमवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां यमुना नदी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार युवक अपने चाचा चालक भूपेंद्र पुत्र ओम सिंह निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के साथ ट्रैक्टर लेकर बहराल के पास यमुना नदी में रेत भरने आया था। ट्रैक्टर भरकर वापिस जाते समय ट्रैक्टर नदी में फंस गया। ट्रैक्टर को निकालते समय चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था, वहीं युवक ट्रैक्टर के समीप खड़ा था, इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर युवक की तरफ घूम गया और युवक चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक को तुरंत निजी अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मृतक युवक की पहचान (20) मनीष यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *