टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम, जहरीला पदार्थ खाने का मामला

23 मई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 53 वर्षीय महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल बैजनाथ से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला को पहले सिविल अस्पताल बैजनाथ में भर्ती करवाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति सुशील कुमार के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *