जौणाजी रोड पर आग का तांडव, देखते ही देखते जलकर राख हुईं दो बाइक

23 मई: सोलन के जौणाजी रोड स्थित नडो धाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *