जोगेंद्रनगर अस्पताल में अब बिना धरोहर राशि के मरीजों को नहीं मिलेंगे व्‍हीलचेयर व स्‍टेचर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

05 फरवरी। सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में बिना धरोहर राशि जमा करवाये मरीजों को व्‍हीलचेयर ओर स्‍टेचर सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। सार्वजनिक संपत्ति के दुरूपयोग के चलते पहली फरवरी से अस्पताल में  नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।अस्पताल में गंभीर घायल मरीजों की सुविधा के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले सटेचर ओर व्‍हीलचेयर का लंबे अरसे तीमारदार दुरूपयोग करने के अलावा वापिस करने पर लापरवाही बरत रहे थे इसीलिए इस व्यवस्था को लागू करना पड़ा। हालांकि सड़क व अन्य दुर्घटना में घायल मरीजों को नई व्यवस्था से दूर रखा गया है।

100 रुपये धरोहर राशि हैं  निर्धारित

अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को नई व्यवस्था को सुचारू करने का दायित्व सौंपा गया है। बीते एक सप्ताह में कई मरीजों ने धरोहर राशि जमा करवाकर स्‍टेचर ओर व्‍हीलचेयर को इस्तेमाल में लाया है। मरीजों को 100 रुपये धरोहर राशि निर्धारित की गई हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रोशन लाल कोंडल ने बताया की गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *