जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल् ने टटोली बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की नब्ज

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जतिन लटावा,जोगिंद्रनगर

05 सितंबर।ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल् ने लांगणा व खड़ीहार पंचायत के गयूनी, ज्यूनी, नेरी कोटना, डोल, खड़ीहार बूथ के अध्यक्षों,सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए राय जानी। इसके साथ ही निकट भविष्य में होने वाले मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। डॉ राकेश ने कहा कि सरकार अपनी हार को देखते हुए उपचुनावों से पीछे हट रही है,लेकिन आम जनता ने इस सरकार को उखाड़ने का पूरा मन बना लिया है।

दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के आसमान छूते दाम, खाद्य वस्तुओं की बेतहाशा बढ़ती हुई कीमतों से आम जनता में बहुत रोष व्याप्त है। स्थानीय विधायक हर दिन पंचायतों में जाकर झूठी घोषणाओं से लोगों को बेवकूफ बनाने में लगे हुए हैं। पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल में इस सरकार ने कोई भी विकास कार्य नहीं किए हैं। सड़कों की हालत खराब है ,लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।स्थानीय विधायक ने चुनावों से पहले क्षेत्र की भोली भाली जनता को जो सपने दिखाए थे,वे सपने ही रह गए।क्षेत्र की जनता अब फिर से विधायक के झांसे में आने वाली नहीं है।

कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी और बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बैठकों का दौर आगे भी जारी रहेगा।बैठक में कालिदास पलसरा, जेआर कटवाल, राम सिंह, लकी ठाकुर, बलबीर सिंह, जोगिंदर सिंह , जीवन सिंह, यशवंत सिंह , रूपलाल, सुरेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *