उप चुनावों का न करवाना भाजपा की सीधी हार:राम लाल ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
05 सितंबर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत घ्याल के सोषण में जनसमस्याओं को सुना और स्थानीय लोंगो को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उप चुनावों का न करवाना भाजपा की सरकार की सीधी और सटीक हार है और यह भविष्य के लिए भजपा के लिए हार के संकेत भी हैं।

भाजपा ने उप चुनावों को लेकर प्रदेश में सर्वे करवाया और सर्वे से मिली रिपोर्टो के अनुसार पाया गया कि उप चुनावो में भाजपा की स्थिति दयनीय है। लोग प्रदेश में भाजपा की सरकार से दुखी हैं। यही एक कारण है कि भाजपा ने प्रदेश में होने वाले उप चुनावों से मुहं फेर लिया, इतना ही नहीं भाजपा को यह भी पता चल गया कि उनकी उप चुनावो में हार निश्चित है और इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा तो उसी डर से भाजपा ने प्रदेश में उपचुनाव नही करवाने का फैसला लिया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत नमहोल, घ्याल और धूणी पंजैल पंचायतों में जो शेष विकास के काम होने है उनको जैसे ही विधायक निधि की अगली क़िस्त आएगी वैसे ही पूरा कर लिया जाएगा।

इस मौके पर सदर विशेष तौर पर निधी ठाकुर, रमित कुठियाला, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मस्त राम, नमहोल पंचायत की प्रधान जीवन लता, उपप्रधान जगदीश चंद, घ्याल पंचायत के उप प्रधान देश राज, सिकरोहा प्रधान भूप सिंह, उप प्रधान दुर्गा सिंह, कोटला पंचायत के उप प्रधान सुमन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी जी के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुलवीर भडोल, हरि राम, दिल राम, पूर्व जिला पार्षद मीना ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू राम सिसोदिया, रवि ठाकुर, चेत राम, यश पाल, धनवंती, रीमा ठाकुर, पवन ठाकुर, बबलू, सुभाष ठाकुर, शंकर धीमान, पद्मदेव शर्मा, संतोष ठाकुर व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *