जिला कांगड़ा में दूसरे चरण में 7376 को दी जाएगी वैक्सीन

Spread the love

आवाज ए हिमचाल 

06 फरवरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन को लेकर विभाग दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में 7376 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी, जिसमें पुलिस, गृहरक्षक व राजस्व कार्यो से जुड़े कर्मचारियों सहित पंचायतीराज से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में प्रति एक हजार में से 149 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। जिले में 100 में से 3.46 प्रतिशत लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, जबकि 97 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि स्वेच्छा से टेस्ट करवाने के लिए आगे आएं। अगर किसी को लगता है कि उसमें कोरोना जैसे लक्षण हैं तो वह जल्द टेस्ट करवाए ताकि समय से बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के पहले चरण में 13576 स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी व सीडीपीओ कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए चयनित किया था, जिसमें से 9311 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। करीब 75 फीसद कर्मियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। पहले चरण के टीकाकरण के दौरान किसी तरह का कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। सिर्फ 37 लोगों को मामूली दिक्कत महसूस हुई, जिनका प्रोटेकॉल के अनुसार उपचार कर दिया है। उम्मीद है कि दूसरे चरण में अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लेने के लिए आगे आएंगे। यह एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है।

वहीं, हिमकेयर योजना के तहत 31 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा लें। इस योजना का लाभ लें। पल्स पोलियो अभियान 14 से धर्मशाला : जिला कांगड़ा में पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच साल से कम आयु के 1.24 लाख बच्चों को दो बूंद ¨जदगी की पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान इस वर्ष 14 फरवरी से चलाया जा रहा है, जो कि 16 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो अभियान के तहत एक लाख 24 हजार 453 बच्चों को चिन्हित किया है, जिनकी उम्र पांच साल से कम है और जिन्हें पल्स पोलियो की खुराक दी जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1070 बूथ जिलेभर में स्थापित किए हैं तथा मोबाइल पोलियो बूथ अलग से होंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी बच्चा छूटने न पाए। इसी के चलते 14 को अभियान में जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 15 व 16 फरवरी को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देना सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *