जवाली के मंडोल में लोहार की हत्या से सनसनी, गर्दन पर तेजधार हथियार से किया वार

25 जून : पुलिस थाना जवाली के तहत ग्राम पंचायत बेही पठियार के गांव मंडोल के वार्ड नंबर-5 में 45 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र दालती राम की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावर ने उनकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र लोहार का काम करते थे और उनकी हत्या उनके कार्यस्थल पर ही की गई। वारदात को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को न तो आरोपी का कोई सुराग मिला है और न ही वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद हुआ है। हैरानी की बात यह है कि हत्या की इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *