छोटा पड्डल में 7 अगस्त को होगा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

5 अगस्त: वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम) सदर मंडी चंद्र प्रकाश ने बताया कि 7 अगस्त, 2026 को मंडी के छोटा पड्डल स्थित बैडमिंटन कोर्ट के सामने सड़क पर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फार्म को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक फाइल सहित निर्धारित स्थान पर पहुंचें। अधूरे आवेदन फार्म या बिना फाइल के आने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अभ्यर्थी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए स्लॉट Parivahan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *