चौधरी चंद्र कुमार व केवल पठानिया में धर्मशाला में सभाला मोर्चा,झियोल में बैठक कर बनाई रणनीति

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

12 अप्रैल।धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में भले ही अभी तक कांग्रेस कमेटी अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है,लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रचार अभियान को धार देने का काम शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में शुक्रवार को कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार व उप मुख्य सचेतक व विधायक केवल सिंह पठानिया ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत झियोल पंचायत में बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के सात चर्चा की तथा उनसे फीडबैक ली।पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा के छह उप चुनाव व चारों लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी।चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर घर जा कर जनता से वोट मांगेंगे।बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे आज से ही घर घर जाकर सुक्खू सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार सदृढ़ व मजबूत है।तथा इस सरकार को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मशाला उप चुनाव में भी रिकॉर्ड तोड जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *