चुवाड़ी में 6 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

5 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चुवाड़ी में सामान्य रखरखाव तथा संबंधित 11 केवी फीडरों के रखरखाव कार्य के चलते 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान 11 केवी चुवाड़ी, लाहड़, रायपुर, मलुंडा और होबार फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि चुवाड़ी, लाहडू, रायपुर, मलुंडा, होबार तथा संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *