चुनावी हार के बाद गांव का रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों को हुई परेशानी

3 जून : मंडी जिले की नवगठित टिक्करकलां पंचायत में चुनाव परिणामों के बाद एक विवादित घटना सामने आई है। आरोप है कि पंचायत चुनाव में पराजय के बाद एक व्यक्ति ने देर रात टिक्कर-नौण मार्ग पर लकड़ियां और तख्ते रखकर रास्ता बाधित कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति की पत्नी ने पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सकीं। इसके बाद देर रात मार्ग अवरुद्ध किए जाने की घटना सामने आई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय तक रास्ता बाधित रहने से आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि सुबह होते ही रास्ता दोबारा खोल दिया गया और यातायात सामान्य हो गया।

मामले की जानकारी मिलने पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान सुरेश शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई है। फिलहाल मामला शांत हो गया है और ग्रामीणों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।

घटना के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *