31 मई : शाहपुर विकास खंड के तहत पंचायत समिति रैत के चड़ी निर्वाचन क्षेत्र संख्या-14 में रवि सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत लिया है। रवि सिंह को कुल 1165 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक को 506 वोट मिले।
रवि सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 659 मतों के बड़े अंतर से हराकर प्रभावशाली जीत हासिल की। वहीं, अजय सिंह राणा को 391 और गुरदेव को 275 वोट प्राप्त हुए।
निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2435 मत पड़े, जिनमें 13 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजेता के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
इस जीत के साथ रवि सिंह अब पंचायत समिति रैत में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।