चंबा में सड़क हादसा: सिंगाधार से आ रही कार खाई में गिरी, 5 लोग घायल

1 मई: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कोटी पुल के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए। कार सिंगाधार से चंबा की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार कार (HP 81-4089) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। इस दौरान कार एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी रफ्तार कम हो गई और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से चंबा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *