ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं: केवल पठानिया

Spread the love
  • दरीणी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों को नवाजा 
  • पूर्ण राज्यत्व दिवस की भी दी बच्चों अभिभावकों को बधाई    

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। विधायक केवल सिंह पठानिया की बदौलत आज शाहपुर के धारकंडी में पहली बार 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी में पूर्ण राज्यत्व दिवस के साथ- साथ स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भी मनाया गया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल, कालेज स्टाफ, स्टूडेंट्स व स्थानिय लोगों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया। विधायक ने सर्वप्रथम हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री वाईएस परमार की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक ने मां सरस्वती के समुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कांगड़ा का प्रसिद्ध लोक गायन झमाकड़ा, गद्दी संस्कृति की पहचान भगवान शिव नुआला, पहाड़ी, गद्दी व पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत कर खूब समा बांधा।

इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसका निर्माण लोगों के सहयोग से किया जाएगा।विधायक ने कहा की

धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना उनका मुख्य मकसद है, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ लोगों की आर्थिकी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। कई गांवों के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू के दिया गया है तथा शेष गांवों को जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खबरू,करेरी लेक, चंद्रेला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं बनाई गई है। घेरा बरनेट सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।लोगों को पानी, बिजली की आपूर्ति नियमित तौर पर मिले इसके लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं पर कार्य चल रहे है। रिड़कमार कॉलेज के भवन का भूमिपूजन जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करकमलों से करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के तल माता सहित विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आने वाले प्रमुख मंदिरो का सौंदर्यीकरण स्थानीय लोगों के सहयोग से करवाया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि धारकंडी का विकास कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि दरीणी स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा, पीएचसी रिड़कमार का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी किया जाएगा। इस अस्पताल में डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं दे इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच से शिक्षा में सुधार लाने के लिए पहली कक्षा से इंग्लिश विषय शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार गुणवत्ता शिक्षा प्रदान के लिए कृत संकल्प है। उन्होेंने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया जाएगा इसमें शिक्षकों का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं तथा बच्चों को गुणवान बनाने से देश तथा समाज भी आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने बच्चों तथा अभिभावकों को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 25 जनवरी 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने स्वयं शिमला आकर यहां के ऐतिहासिक रिज मैदान में एकत्रित हजारों हिमाचल वासियों के बीच हिमाचल को पूर्ण राज्य प्रदान करने की घोषणा की।जब यह घोषणा की गई तो रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिर रहे थे।इस तरह हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बनने का सौभाग्य मिला।उन्होंने कहा कि वे विधायक नहीं बल्कि जनता के सेवक है तथा वे जनता की सेवा के लिए दिन रात तैयार रहते है। उन्होंने कहा कि शाहपुर का विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है तथा यहां बिना किसी भेदभाव व पार्टी लाइन से उपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति का का काम किया जाएगा।

इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। मुख्यातिथि ने इस दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में गगन कुमार एसएमसी प्रधान, रिडकमार डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल युवराज, प्रिंसीपल जीएसएसएस भटेच्छ् शमशेर भारती, प्रिंसीपल अनिल जरयाल, प्रिंसिपल अजय समयाल, रिशु समयाल, लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अंकज सूद, अधिशाषी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा, एसडीओ जलशक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीत दयोलिया, एसडीओ बिजली बोर्ड विक्रम शर्मा, दिनेश कुमार ब्लॉक् ऑफिसर वन विभाग,वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, उप प्रधान रजिंदर शर्मा, धारकंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि पाल शर्मा, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति,निर्मल सिंह पूर्व प्रधान कनोल, कैप्टन जगदीश चंद, सूबेदार उत्तम चंद, प्रधान सपना देवी, उप प्रधान पप्पू राम, भुट्टी देवी वार्ड सदस्य, आशीष शर्मा, नंद लाल उप प्रधान,दुनी चंद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *