गगरेट में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर एक संचालक का चालान

21 जुलाई: गगरेट क्षेत्र में दवाइयों की गुणवत्ता और सुरक्षित बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दवा निरीक्षक रजत शर्मा ने सोमवार को विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, दवाइयों के रखरखाव, स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर में औषधि अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दवा निरीक्षक ने नियमानुसार चालान किया। साथ ही संबंधित संचालक को भविष्य में सभी निर्धारित मानकों और नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

दवा निरीक्षक रजत शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप दवाइयां उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि औषधि अधिनियम के नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि दवा बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल सकें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *