क्रिकेट टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

15 मई: क्रिकेट मैचों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार 1930 साइबर हेल्पलाइन पर लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया लिंक के जरिए लोगों से ठगी की गई।

जांच में सामने आया है कि ठग असली वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली साइट्स बनाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन या लिंक के माध्यम से लोग इन वेबसाइटों तक पहुंच रहे हैं और टिकट बुकिंग के दौरान अपनी रकम गंवा बैठते हैं।

पुलिस ने ऑनलाइन लॉटरी, पैसा दोगुना करने और फर्जी निवेश ऑफर्स से भी सावधान रहने को कहा है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट की सत्यता जरूर जांचें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या आपातकालीन नंबर 112 पर शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *