केवल पठानिया ने धर्मशाला के वार्ड एक में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा राणा के लिए मांगे वोट

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

07 अप्रैल।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया ने नगर निगम धर्मशाला के वार्ड एक से कांग्रेस प्रत्याशी सुधा राणा के पक्ष में  घर घर जा कर प्रचार करके समर्थन मांगा।पठानिया ने कहा कि जनता का कांग्रेस प्रत्याशी सुधा राणा को भरपूर साथ मिल रहा है।धर्मशाला नगर निगम इस बार भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।कांग्रेस द्वारा धर्मशाला नगर निगम में किए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।पठानिया ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ और जातपात को फैला कर सत्ता तक पहुचना चाहती है,लेकिन इस बार धर्मशाला कि जनता भाजपा की बातों में आने वाली नहीं है।इस बार भी धर्मशाला की जनता धर्मशाला के विकास के लिए नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशियों को जिता कर विकास को चुनना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *