डॉक्टर रोहित कपिल बने आयुर्वेदिक संगठन के जिलाध्यक्ष

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर
06 अप्रैल।
हिमाचल आयुर्वेदिक चिकित्सक संगठन की जिला बिलासपुर इकाई की बैठक लेक व्यू में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक डॉक्टर राजेन्द्र व संजय ने की।बैठक में आयुर्वेदिक संगठन की विभिन्न मांगो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर रोहित कपिल व डॉक्टर अभिषेक ठाकुर ने दावेदारी ठोकी। जिसके बाद इस पद के लिए मतदान हुआ जिसमे डॉक्टर रोहित कपिल को जिला बिलासपुर आयुर्वेदिक संगठन का अध्यक्ष चुना गया। संगठन की आगामी कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से हुआ। जिसमें डॉक्टर डेविड प्रकाश को महासचिव, डॉक्टर अश्वनी चन्देल को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर राकेश वरिष्ठ उपप्रधान, डॉक्टर अभिषेक को उपाध्यक्ष, डॉक्टर संजीव संयुक्त सचिव, डॉक्टर पूजा ठाकुर को आयोजक सचिव, लीगल एडवाईजर डॉक्टर बबिता, प्रेस सचिव डॉक्टर डॉक्टर शिवानी को चुना गया। राज्य डेलिगेट के लिए डॉक्टर अभिषेक ठाकुर, डॉक्टर विकास, डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर मंजू, डॉक्टर संजीव को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *