कुल्‍लू में बादल फटने से आई बाढ़, लोगों ने घर से भागकर बचाई जान 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

किल्लू। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। जिला कुल्लू के बागा सराहन पंचायत के तहत आने वाले चनाईगाड गांव में पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आ गई।

बादल फटने से पहाड़ी के नीचे बसे गांव की कई घरों में मलबा घुस गया और अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान लोगों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। घरों को खाली कर दिया गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी है।  इसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं।

ग्रामीणों की ओर से बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ी से तेज रफ्तार में बाढ़ घरों की ओर आ रही है। मलबे से घरों के ठीक पीछे खेत और रास्ते को भारी नुकसान पहुंचा है।

उधर पंचायत प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा कि सुबह सवेरे करीब पांच बजे पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आई, चनाईगाड में रह रहे परिवारों के कुछ सदस्‍यों को हल्की चोटें पहुंची हैं। हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पंचायत की ओर से तुरंत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सभी घरों को खाली करवा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *