कांग्रेस ने 14 पंचायतों के बूथ प्रधानों को सदस्य्ता अभियान के फार्म बांटे

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

कोहली, शाहपुर।

2 मार्च। कोटला में कांग्रेस  सदस्य्ता अभियान के दूसरे चरण में 14 पंचायतों  के बूथ प्रधानों को सदस्य्ता अभियान के फार्म बांटे गए। इस दौरान जिला कांग्रेस सदस्य्ता अभियान प्रमुख गुलशन वैद्य , जवाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, पूर्व जिला  परिषद एवं जिल्ला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गुलशन गेर्री, कोटला युवा मंडल प्रधान एवं पंचायती राज जिला सचिव सुमित मेहरा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदीप वर्मा ने बताया की 6000 सदस्य  बनाने का लक्ष्य रखा गया है । जवाली विधानसभा में जितना भी विकास हुआ है बो सारी देन चौधरी चंद्र कुमार और नीरज भारती  की है। इस सदस्य्ता अभियान के जिल्ला अध्यक्ष गुलशन वैद्य ने कहा की जवाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इस सदस्य्ता अभियान को तय सीमा में पूरा कर  लेगी और 10 मार्च तक ये अभियान चलाया जायेगा।
इस कार्यक्रम में श्याम, रिश्व, मीठी, मोंटी, पवन, सूरज, उमर खताब, सुनील भलाडु, कुलदीप आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *