कांग्रेसी नेता सिमर सिंह राणा के निधन से शाहपुर कांग्रेस में शोक की लहर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर। शाहपुर चंगर कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिमर सिंह राणा का कल सायं चंडीगढ़ में निधन की खबर सुनते ही विधानसभा क्षेत्र शाहपुर कांग्रेस के प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पठानिया ने भगवान से प्रार्थना की है की पूरे परिवार को इस दुःखद घड़ी में हौसला दे।

स्वर्गीय सिमर सिंह राणा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पठानिया ने दुःखी ह्र्दय और नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर को संवार कर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पठानिया ने कहा कि उनके आकस्मित निधन से पार्टी और उनको व्यक्ति तौर पर जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करना असंभव है। इस दुखद घड़ी में समस्त चंगर कांग्रेस कमेटी एवं चंगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता ने भी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *