कांगड़ा: 3 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे ब्राह्मण कल्याण परिषद भवन का शिलान्यास

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

कांगड़ा, 13 अप्रैल। ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश की अहम बैठक 16 अप्रैल को 11 बजे टंडन क्लब कांगडा में परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में होगी।

बैठक की जानकारी देते हुए डा. गोत्तम शर्मा व्यथित महासचिव ब्राह्मण कल्याण परिषद ने बताया कि बैठक में जहाँ विभिन्न विषयों के साथ-साथ भगवान श्री परशुराम जी की जयंती मनाने बारे चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण कल्याण परिषद भवन का शिलान्यास 3 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा।

वहीं, परशुराम जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही होंगे। व्यथित ने बताया कि परशुराम जयंती के दौरान मुख्यमंत्री ने परशुराम भवन बनाने के लिए अधिकारियों को भूमि चयन करने के लिए निर्देश दिए थे, जिस सन्दर्भ में सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं।

उन्हाेंने कहा कि पिछली बैठक के दौरान उन्होंने कांगड़ा बाईपास (अग्निशमन कार्यालय) के निकट परशुराम ब्राह्मण कल्याण परिषद के भवन का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने सभी से इस बैठक में अपने सुझाव व बैठक में सभी की उपस्थिति दर्ज़ करने को भी कहा है। बैठक के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *