कांगड़ा में 22 नवंबर को लगेगा निःशुल्क ईएनटी चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच

13 नवम्बर, आशीष दमीर : कांगड़ा में 22 नवंबर को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की हिमाचल प्रदेश स्थित कांगड़ा शाखा और रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ईएनटी (कान, नाक एवं गला) चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। मासिक आधार पर आयोजित होने वाली यह निःशुल्क ओपीडी सुबह 10 बजे गोपाल बाग, गुरखड़ी, कांगड़ा में शुरू होगी। मरीजों से सुबह 9 बजे शिविर स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करवाने का आग्रह किया गया है।

शिविर में मैक्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के प्रिंसिपल डायरेक्टर (ईएनटी एवं हेड एंड नेक सर्जरी) डॉ. संजय सचदेवा मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान कान, नाक, गला, सिर एवं गर्दन से संबंधित बीमारियों की जांच और उपचार किया जाएगा।

सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा में पूर्व में आयोजित निःशुल्क सर्जिकल शिविर के दौरान ऑपरेशन करवाने वाले मरीज भी आगे के परामर्श के लिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, पहले आयोजित ईएनटी सर्जिकल शिविरों में कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी करवाने वाले बच्चों की भी जांच की जाएगी। सुनने और बोलने में परेशानी का सामना कर रहे बच्चे भी शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं।

शिविर के दौरान Hearclear India Ltd. के विशेषज्ञ ऑडियोलॉजिस्ट द्वारा निःशुल्क ऑडियोमेट्री (श्रवण क्षमता) परीक्षण भी किए जाएंगे। आयोजकों ने जरूरतमंद लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *