28 अगस्त: कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को सीआईए टीम ने थाना भवारना के अधिकार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन परौर के समीप वाहन संख्या HP-01M-6053 की जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद हुई।
मामले में पुलिस ने मंडी निवासी 32 वर्षीय दीप कुमार और 28 वर्षीय काली राम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कांगड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।