कांगड़ा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मंदिर जा रही महिला से 3 तोले सोना लूटा

20 मई: कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी मंदिर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 3 तोले की सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे शांता गुलियानी मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उनका मुंह बंद कर गले से सोने की चेन झपट ली। लूटी गई चेन की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात में पड़ोसी राज्य के बदमाश शामिल हो सकते हैं।

पुलिस अब शहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *