कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: पेंटिंग के दौरान HT लाइन की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत

13 जून : जिला कांगड़ा के भवारना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय प्रवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर में पेंटिंग का कार्य कर रहा था, तभी वह हाईटेंशन (HT) बिजली लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी आकाश बीते दिनों भवारना क्षेत्र में एक मकान में रंग-रोगन का कार्य कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसका संपर्क मकान के समीप से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से हो गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *