कांगड़ा के बिरता में स्कूटी से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

9 अक्तूबर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भट्टा रोड, बिरता में दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की सीआईए टीम ने 8 अक्तूबर, 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 6.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन सहगल (48), निवासी रिहालपुरा, कांगड़ा और विकास धीमान (43), निवासी धीरा, कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने स्कूटी की डिक्की की तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद किया।

इस मामले में थाना कांगड़ा में एफआईआर नंबर 186/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

कांगड़ा पुलिस ने आम जनता से नशे से दूर रहने और नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *