कनलोग में दिखे 5 तेंदुए

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल  

              अभिषेक मिश्रा बिलासपुर

16 नवंबर। शिमला के कनलोग-डाउनडेल के जंगल में एक नहीं, बल्कि पांच तेंदुए घूम रहे हैं। इनमें तीन तेंदुए छोटे हैं और इनकी उम्र करीब पांच से सात महीने बताई जा रही है। वन विभाग की ओर से इस क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरों में पांच तेंदुओं की मूवमेंट देखी गई है। इनमें एक मादा तेंदुआ भी है। इसके साथ तीन बच्चे घूम रहे हैं। 5 अगस्त को कनलोग से जब छह साल की बच्ची को तेंदुए ने उठाया था,

उस वक्त यहां लगाए गए ट्रैप कैमरों में भी यह मादा तेंदुआ तीन बच्चों के साथ दिखी थी। उस समय इसके शावक छोटे थे। लेकिन अब ये बड़े हो गए हैं। हालांकि, अभी ये अकेले शिकार नहीं कर पाते और मादा तेंदुआ के साथ ही घूम रहे हैं।  वन विभाग के अनुसार एक और तेंदुए की मूवमेंट भी कैमरों से पता चली है। यह तेंदुआ काफी बड़ा है।

कनलोग में लगाए गए पिंजरे के पास भी यह तेंदुआ पहुंचा था और इसके पंजों के निशान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काफी बड़ा है। वन विभाग का कहना है कि अब तक पांच तेंदुओं की मूवमेंट पता चली है। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। विभाग का कहना है कि अभी सभी तेंदुओं को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इन पांचों में से एक भी पिंजरे में नहीं आया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *