ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने नगर पंचायत पालमपुर में की ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

ब्यूरो,पालमपुर

05 मार्च।ऊर्जा मंत्री, सुख राम चौधरी ने शुक्रवार को नगर निगम पालमपुर खिलडू (कालीवाड़ी मंदिर ), बिंद्रावन कल्याड़कर, सुग्घर और आईमा में जनसभाओं को संबोधित किया।
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पालमपुर में आने वाले समय में देश के सुंदर निगमों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन नगर निगमों का निर्माण कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर तेजी से उभरता हुआ शहर है और सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर निगम क्षेत्र में योजनात्मक विकास सम्भव होगा और अगले तीन वर्षों तक किसी प्रकार का कोई टेक्स नहीं लगेगा।
उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड डालने का भी कार्य किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के विभाग को आदेश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में सरकार ने लगभग 1900 लाइनमैन/टीमेट के पद को भरकर स्टाफ को कमी को भी पूरा किया है।
सुख राम ने कहा प्रदेश में 2 लाख 59 बुजुर्ग लोगों को 15 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना में देश के लगभग 8 करोड़ पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं उन्होंने कहा कि अढाई लाख पात्र परिवारों को हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाकर हर घर में गैस कनेक्शन देने वाला पहला राज्य होने का गौरव प्राप्त है।
इससे पहले राज्य सभा की सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर को निगम का दर्जा देकर एक असम्भव कार्य किया है जिसके लिये पालमपुर के लोग हमेशा सरकार की ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि निगम बनने के बाद यहां विकास की बयार बहेगी और निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये विकास को उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 2022 तक देश के सभी पत्र लोगों को घर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे और वर्तमान में लगभग 2 करोड ऐसे मकान बना पात्रों को दिये गए हैं ।
इससे पूर्व वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कहा कि पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देकर बहुत बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि निगम को लेकर लोगों को दुष्प्रचार कर गुमराह करने के प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पूर्व मंत्री रविंदर सिंह रवि ने कहा कि पालमपुर के निगम बनने से यहां विकास की धारा बहेगी और कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर का मानसम्मान को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दर्जा देकर बढ़ाया है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक एवं हिमाचल परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, अतिरिक्त महाधिवक्ता हिमांशु मिश्रा, पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, संजीव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अरविंद शर्मा, अभिषेक पाधा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट, शांति स्वरूप, संजीव राणा, राजीव जम्वाल, संजीव सोनी, सुरिंदर ठाकुर, ललित कुमार, आरके शर्मा, सुनील शर्मा, अनूप शर्मा, नगर निगम के आयुक्त पंकज शर्मा, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री सहित पालमपुर के प्रबुद्ध लोग विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *