ऊना में श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन खाई में गिरा, 50 घायल

25 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पीर निगाह से करीब दो किलोमीटर दूर श्रद्धालुओं से भरा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा से श्रद्धालु रविवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह पहुंचे थे। मंगलवार सुबह वे माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीर निगाह से करीब दो किलोमीटर दूर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

हादसे में करीब 50 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *