ऊना में टेलीकॉलर के 60 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

13 नवम्बर: जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे टेलीकॉलर के 60 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज नानक फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, एसएएस नगर, मोहाली (पंजाब) में इन पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल मोहाली रहेगा तथा उन्हें 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 19 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। फ्रेशर और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो), बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां लेकर जिला रोजगार कार्यालय ऊना पहुंचना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *