आवाज़ ए हिमाचल
20 सितम्बर । उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को तड़के बादल फटा है। जिसने जिले में खूब तबाही मचाई है। जिले के नारायणबगड़ में तड़के बादल फटने की घटना में सीमा सड़क संगठन के मजदूरों की करीब सात झोपड़ियां बह गईं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना की जानकारी ली है।
उन्होंने कहा स्थानीय प्रशासन राहत बचाव कार्य कर रहा है। बादल फटने की घटना से कोई जनहानी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह नारायणबगड़ के पंती कस्बे के ऊपरी भाग में करीब 6 बजे बादल फटने से मंगरीगाड़ में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
गधेरे के सैलाब से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे के किनारे बीआरओ के मजदूरों की करीब सात झोपड़ियां बह गईं। जब मलबा आया मजदूर अपनी झोपड़ियों में थे। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाढ़ से लगभग मजदूरों के 19 परिवार बेघर हो गए हैं।