उखली में मनाया गया 77वां वन महोत्सव, सुनील शर्मा बिट्टू ने किया पौधारोपण

27 अगस्त: वन विभाग की ओर से गांव उखली में 77वां वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की वन संपदा हमारी अमूल्य धरोहर है। वन न केवल जलवायु संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को भी बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वनों के संरक्षण के साथ-साथ पौधारोपण के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण तथा पौधों की देखभाल के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। इससे प्रदेश का हरित आवरण बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पौने चार वर्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, हैलीपोर्ट, डेडिकेटेड साइंस कॉलेज सहित कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की गई हैं, जिससे जिले में विकास को नई गति मिली है।

वन अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और स्थानीय लोगों का स्वागत किया तथा वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान दौलत राम, पंचायत सदस्य लेखराम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, वन उप अरण्यपाल अंकित कुमार सिंह, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *